कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती अपनी बहन व दोस्त के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। जहाँ आरोपी ने युवती के फोटो व वीडियो को अपने पास रखकर उसके शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था।
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती अपनी बहन व दोस्त के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। जहाँ आरोपी ने युवती के फोटो व वीडियो को अपने पास रखकर उसके शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। युवक के इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने में रिपोर्ट कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बांदे ने बताया कि प्रार्थिया ने 5 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश कलखांबकर निवासी बेलगाम कर्नाटक ने उसे एवं उसकी बहन को अप्रैल 2026 में गोवा घुमाने ले गया था। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया के निजी फोटो एवं वीडियो को अपने पास सेव रखा। आरोपी को जब पता चला कि प्रार्थिया ने शादी कर ली तो युवती को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी प्रार्थिया से प्रेम करने वाला बताते हुए उसके शादीशुदा जीवन में कलह करवाने लगा, पति एवं परिजनों को युवक फोन कर अनर्गल बातें कहकर प्रताड़ित करने लगा।
आरोपी द्वारा प्रार्थिया के शादीशुदा जीवन को बर्बाद करने युवती के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भेजने लगा। साथ ही फ़ोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 308(2), 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(E), 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी पखांजूर के होटल में ठहरा हुआ है। बांदे पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं सबूत मिलने पर आरोपी को 10 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के सामने पेश किया गया।