फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: जगदलपुर में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

Tue, 02 Jun 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जिला मुख्यालय जगदलपुर में उप निरीक्षक राम प्रसाद सिंह ठाकुर और सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार जायसवाल को भावपूर्ण विदाई दी गई। यह समारोह उनकी सेवानिवृत्ति के सम्मान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
दो पुलिस अधिकारियों की फेयरवेल पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय में उप निरीक्षक राम प्रसाद सिंह ठाकुर और सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार जायसवाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग उपस्थित रहे। इस दौरान उनके 30 से 35 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यकाल को याद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने उप निरीक्षक राम प्रसाद सिंह ठाकुर की सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने 21 दिसंबर 1990 को आरक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी। अपने 35 वर्ष से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षक के पदों पर कार्य किया। उन्हें 25 नगद पुरस्कार और 83 प्रशंसा पत्र मिले। 

उन्होंने दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक (एमटी) चंद्र कुमार जायसवाल ने 25 जुलाई 1987 को आरक्षक चालक के रूप में विभाग में प्रवेश किया। उन्होंने लगभग 39 वर्षों तक वाहन शाखा में निष्ठापूर्ण सेवाएं दीं। उन्हें 38 नगद पुरस्कार और 73 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बिलासपुर और बस्तर जिले में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता ने विभाग के अनेक कर्मचारियों को प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने उनके योगदान की सराहना की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको और उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा भी मौजूद थे। जिला पुलिस परिवार जगदलपुर ने दोनों को दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें