फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में इनोवेशन महाकुंभ 1.0: सोमवार को होगा आगाज, स्टार्टअप और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 03 May 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में सोमवार से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 शुरू होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका समेत कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। स्टार्टअप, उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सत्र, सम्मान समारोह और एमओयू कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वागत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर संभाग में नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार सुबह नौ बजे से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वदेशी एवं उद्यमिता विशेषज्ञ सतीश कुमार, एनईटीएफ के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, राजपरिवार सदस्य कमलचंद्र भंजदेव, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, सीजी कॉस्ट के निदेशक डॉ. प्रशांत कवीश्वर, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट कोऑर्डिनेटर जगदीश पटेल और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी घनश्याम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव देंगे, जबकि आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पद्मश्री बुधरी ताती को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही “इनोवेशन एंड स्टार्टअप कंपेंडियम 2026 : रोडमैप फॉर विकसित भारत @ 2047” का विमोचन भी होगा।
विज्ञापन


तीन सत्रों में देंगे जरूरी टिप्स
उद्घाटन सत्र के बाद तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें राज्य और देश के विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ, सीजी स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी, डॉ. अमित दुबे, प्रो. सत्यनारायण सेशाद्रि, सम्यक जैन, प्रो. विकास सिंह और प्रो. हुलास पाठक युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। शाम को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के कॉमर्स एवं औद्योगिक विभाग, एमएफसीसी, सीजी कॉस्ट, छत्तीसगढ़ राज्य माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस को-फेडरेशन लिमिटेड, आईआईटी भिलाई, सीसीसीआई, स्टार्टअप छत्तीसगढ़, स्वावलंबी भारत अभियान और जे महेंद्रकांत ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को एसएमकेवी इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन, टीआईई रायपुर और आई-क्रिएट के बीच एमओयू भी होंगे।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें