बेरी। थाना बेरी के तहत गांव दूबलधन से गुजर रही लोहारू फीडर नहर में मिले दो शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि दूबलधन के पास नहर पर निर्माणाधीन पुल के पिल्लर के पास दो शव अटके हुए हैं। टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकलवाया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बेरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद