बहादुरगढ़। गांव मातनहेल के रहने वाले फौजी दीपक के साथ ठगी हो गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक भारतीय सेना में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात को दीपक अपने गांव से बस द्वारा बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर उतरा था। उसी दौरान दो युवक उसे मिले और साथ चलने लगे। दोनों युवक उन्हें एटीएम तक ले गए और वहां उनका एटीएम पिन कोड देख लिया। इसके बाद दोनों आरोपी शहर के सिटी मेट्रो स्टेशन के नजदीक दीपक को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। फौजी के अनुसार आरोपियों ने उनके चार मोबाइल फोन, जिनमें दो बड़े और दो छोटे फोन शामिल थे ले लिए। इसके साथ ही पर्स भी ले गए। इसमें 1500 रुपये थे। दोनों युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। पीड़ित दीपक ने तुरंत पुलिस को घटना की शिकायत दी।