बहादुरगढ़। थाना शहर बहादुरगढ़ के तहत एमआईई पुलिस चौकी की टीम ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों दिल्ली के निर्मल विहार नजफगढ़ निवासी रोहित और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सुलेमान नगर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली निवासी साजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 28 अक्तूबर को बाइक से पार्ट-बी बहादुरगढ़ में भुगतान लेने आए थे। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई थी। मामले पुलिस उपायुक्त अपराध शुभम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के निर्देश दिए। एमआईई चौकी पुलिस ने में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई।