झज्जर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम से लिंक भेज कर साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपियों सुनील व अंकुश निवासी नाढोडी, फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि झज्जर के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली में जॉब करते हैं और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं। मोबाइल फोन पर आए लिंक को उन्होंने क्लिक किया। उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। उनसे निवेश करने के लिए कहा तो उन्होंने 8,00000 रुपये डाल दिए। रुपये निकालना चाहा तो उनका कोई रिप्लाई नहीं आया। इसके बाद ठगी की जानकारी हुई। मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।