27jjrp05- जटेला धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते महंत राजेंद्र दास। स्रोत : आयोजक
बेरी। गांव माजरा डी स्थित जटेला धाम में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। जटेला धाम के महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, घटता हरित क्षेत्र और प्राकृतिक असंतुलन गंभीर चुनौती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि तुलसी सत्याग्रहियों ने तुलसी के पौधे घर-घर और कार्यस्थलों तक पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक तुलसी का पौधा लगाने और अन्य उपयोगी पौधे लगाने का आह्वान किया। महंत ने नशे के खिलाफ भी एकजुट होकर युवाओं को इससे दूर रखने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधरोपण और नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरूप राम, आशीष कादयान, जब्बर कादयान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।