फोटो 07 ज्योतिबा फुले को श्रद्धासुमन अर्पित करते गणमान्य। स्रोत: पाठक
नारनौल। सिंघाना रोड बाईपास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फुले ब्रिगेड के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव रहे। कमलेश सैनी ने कहा कि फुले ने कुरीतियों, भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष कर शिक्षा और समानता की अलख जगाई। संवाद