04jjrp20- राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते स्टाफ सदस्य। स्रोत :
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में समाज सुधारक, लेखक और विचारक गुरु प्रसाद मदन के 84वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, ओमबीर, पवन कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मिस अंजना, नीतू देवी आदि ने पौधरोपण किया। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार एक वृक्ष भविष्य की पीढ़ियों को जीवन देता है, उसी प्रकार समाज सुधारकों के विचार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। भूगोल विभागाध्यक्ष ओमबीर ने गुरु प्रसाद मदन के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। संवाद