फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से चलेगा पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से 16 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु वाई.के. बहल के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि जिलेभर में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और आम नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा। वन एवं शिक्षा विभाग की विशेष भागीदारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन मजबूत करना और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें