बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। सुरक्षा के जवान व अन्य लोगों के प्रयास से किसी तरह से गाड़ी को बाहर निकाला गया। मंत्री की गाड़ी फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। परिवहन मंत्री किसी कार्यक्रम में रामपुर उदयभान रामरति बालिका विद्यालय में गए थे। इसी दौरान बरसात होने लगी। जिससे गाड़ी कीचड़ में मंत्री के गाड़ी का चक्का फंस गया। इसको लेकर चालक और कर्मचारी काफी परेशान हो गए। जवानों और कर्मचारियों ने धक्का देकर गाड़ी को किसी तरह बाहर निकाला।