फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में ट्रैफिक सख्ती: मॉडिफाइड बाइक और तेज हॉर्न पर पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

Thu, 21 May 2026 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में तेज हॉर्न और मॉडिफाइड लाइट्स से लोगों को परेशान करने वाले बाइक सवारों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। कई वाहनों को जब्त कर चालान काटा गया। पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
मॉडिफाइड बाइक और तेज हॉर्न पर पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में शहर में युवा वर्ग द्वारा दुपहिया वाहनों में संशोधित तेज हॉर्न का उपयोग कर सड़क पर चलने वालों को डराया जा रहा था। वे वाहनों में लाल-पीली लाइटें भी लगाते थे, जिससे सामने से आने वालों को परेशानी होती थी। यह समस्या विगत कई दिनों से आम जनता के लिए जी का जंजाल बनी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर कार्रवाई की। पुलिस ने मोटरसाइकिल और वाहन चालकों को पकड़कर थाने लाया। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों में लगे संशोधित सामानों को जब्त किया गया। इसके साथ ही चालानी कार्रवाई भी की गई।

इस कार्रवाई से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया और कई लोग भागने लगे। आमजनों का कहना था कि अचानक तेज हॉर्न बजाने और तेज रफ्तार से डर का माहौल बन जाता था। उन्होंने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन


यातायात पुलिस उपाधीक्षक संतोष जैन ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें बिना अनुज्ञप्ति वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना शामिल है। संशोधित वाहनों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं छोड़ेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें