फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खुलासा, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को चुरा ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
.ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अपचारी बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और गैंदाटोला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। आरोपियों ने प्रार्थी जीवनलाल पटेल के घर के सामने से ट्रैक्टर की चोरी की थी। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर को ग्राम खुर्सीपार चिरपोटा जंगल से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ से खुला राज
यह घटना 14 जनवरी को तब सामने आई जब खुर्सीपार निवासी जीवनलाल पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के सामने से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक को पकड़ा, जिससे पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों से कार और पेंचकस जब्त
पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार और एक पेंचकस भी जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल चोरी के लिए किया गया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें