संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। उपतहसील साल्हावास के पटवारियों ने शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल की। उन्होंने बताया कि उपतहसील में दो पटवार सर्कल रिक्त हैं। सरकार ने नए पटवारियों की नियुक्ति के आदेश दिए थे, पर जारी सूची में साल्हावास का नाम नहीं था। इससे दोनों सर्कल खाली रह गए। उपतहसील में केवल दो कंप्यूटर हैं, जिससे इंतकाल दर्ज करने में समय लगता है और लंबितता बढ़ रही है। पटवारी हल्का साल्हावास के पास भूरावास का अतिरिक्त कार्यभार है। उसकी ड्यूटी इंतकाल दर्ज करने में भी लगी है, जिससे कार्यभार बढ़ा है और लोगों से विवाद होते हैं। पिछले शनिवार व रविवार को उपतहसीलदार इंतकाल मंजूर करने के कैंप में नहीं आए। उपतहसील में बिजली कनेक्शन भी नहीं है, जिससे पटवारियों को कंप्यूटर पर काम करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।