फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल का खतरा टला, प्रशासन रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी झज्जर. राजस्थान के झुंझुनू जिले से चला टिड्डी दल का खतरा झज्जर जिले में एक अब टल गया है । क्योंकि पुनहाना में रुका टिड्डी दल सुबह मेवात रुक कर गया है। झज्जर क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे टिड्डी दल को लेकर झज्जर का जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। लेकिन इस दल के वापस मेवात की तरफ मुड़ जाने से राहत की सांस ली है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो टिड्डी दल अलग-अलग हिस्सों में राजस्थान के झुंझुनू से चले थे। एक टिड्डी दल रात के समय हथीन में था तो दूसरा पुनहाना में। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि टिड्डी दल झज्जर क्षेत्र का रुख कर सकता है । लेकिन सुबह दल का रुख मेवात क्षेत्र की तरफ हो गया। वर्जन टिड्डी दल से आज का खतरा टल गया है। टिड्डी दल मेवात की तरफ बढ़ गया है । डॉक्टर इंदर सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें