फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: गुलावठी में अनियंत्रित होकर ब्रेजा कार खाई में पलटी, तीन की मौत, एक घायल

Thu, 28 May 2026 11:04 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)

सार

गुलावठी में देर रात एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन दोस्त शिवम, दीपक और आर्यन की मौत हो गई। एक अन्य दोस्त विशाल घायल है।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के न्यू छपरवात कट के पास देर रात के एक भीषण हादसा हो गया। गुलावठी की तरफ से जा रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। बताया जाता है कि चारों दोस्त थे और वृंदावन जा रहे थे। तभी न्यू छपरवात कट के पास किसी अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई व खाई में जा गिरी। जिसमें बड्डा वाजिदपुर निवासी शिवम (24) व दीपक (28) और गांव गपचारियापुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात निवासी आर्यन (25) की भी मौत हो गईं।

विज्ञापन


गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा है। बताया जाता है कि गाड़ी शिवम चला रहा था। हादसा भीषण होने के कारण शिवम गाड़ी में फस गया था, जिसको बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तीनो को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां जाकर शिवम व आर्यन ने दम तोड़ दिया व दीपक को मेरठ रेफर किया गया, उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि तिबड़ा (बीबीनगर) निवासी विशाल (20) बच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें