बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक एलईडी टीवी बरामद किया गया। बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक सेक्टर-6 उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि शिकायतकर्ता युद्धवीर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। 13 सितंबर की रात सेक्टर-2 स्थित एक मकान और शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी व सामान चोरी किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में युग नामक एक अन्य आरोपी को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।