फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांकेर में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, घर तोड़ने के विवाद पर मारपीट; तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कांकेर में घर तोड़कर नया मकान बनाने के विवाद में एक दंपती पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में घर तोड़ने के विवाद को लेकर एक पति-पत्नी पर हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


ओम प्रकाश राजपूत ने 16 जून को कोरर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह उनके भाई राकेश राजपूत मंडी के पास अपना पुराना घर तोड़कर नया घर बनवा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे तबदीर राजपूत, उनके बेटे सुशांत राजपूत और पत्नी अर्चना राजपूत डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। वे विवादित जमीन पर जेसीबी से खुदाई कर मकान बनाने के लिए ईंट, रेत और गिट्टी गिरवा रहे थे। 

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखा वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। आरोपियों ने राकेश राजपूत पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। थाना कोरर पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सबूत मिलने पर पुलिस ने तबदीर राजपूत, सुशांत राजपूत और अर्चना राजपूत को गिरफ्तार किया। तीनों को 23 जून को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह विवाद राकेश राजपूत द्वारा अपने पुराने घर को तोड़कर नई निर्माण कार्य शुरू करने से जुड़ा है। ओम प्रकाश राजपूत के अनुसार, तबदीर राजपूत और उनके परिवार ने विवादित जमीन पर निर्माण सामग्री गिराने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोपियों ने डंडे से हमला कर पति-पत्नी को घायल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें