फोटो 02 प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों के लिए जारी किया गया क्यूआर कोड। स्रोत: विभाग
नारनौल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशामुक्त हरियाणा थीम पर शहर में 9 अगस्त को सुबह 7 बजे भव्य हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मुख्यमंत्री आईटीआई से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना करेंगे। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिले के लिए इतने बड़े आयोजन की मेजबानी गौरव की बात है। मैराथन का मुख्य मार्ग महेंद्रगढ़ रोड रहेगा। धावकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र, एंबुलेंस, पेयजल, स्वयंसेवकों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। युवाओं और आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय रनर क्लबों का सहयोग लिया जा रहा है। प्रतियोगिता में 5 और 10 किलोमीटर की दो श्रेणियां होंगी। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीकरण निशुल्क रहेगा, जबकि 10 किलोमीटर वर्ग के प्रतिभागियों को ऑनलाइन 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।