बहादुरगढ़। गांव इस्सरहेड़ी के माया गार्डन स्थित एक मकान में चोरी हो गई। ताले तोड़कर चोर मकान में घुसे और वारदात को अंजाम दे गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वारदात दिल्ली मूल के शिवराम के मकान पर हुई है। शिवराम का कहना है कि माया गार्डन में उसका मकान है। कुछ दिन से मकान बंद था। वह दिल्ली वाले मकान में गया था। हाल ही में 10 नवंबर को सूचना मिली कि मेरे माया गार्डन वाले मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह और उसका बेटा माया गार्डन में आए। देखा तो दरवाजा खुला था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पायल, सिलेंडर, पंखे, बर्तन, इन्वर्टर सहित अन्य सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है।