बहादुरगढ़। शहर के लघु सचिवालय में स्टांप खरीदने के लिए हर रोज भीड़ लग रही है। स्टांप विक्रेताओं के यहां कई घंटे लंबी कतार लग रही हैं। इस कारण स्टांप खरीदने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से स्टांप वेडरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। रविंद्र सैनी, राहुल छिल्लर, बाबी आदि ने बताया कि लघु सचिवालय में तीन स्टांप वेंडर हैं। तीनों के यहां लाइन लगती है। पहले यहां पर छह और स्टांप वेंडर थे लेकिन लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए। संवाद