फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलोहा में तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ की ग्राम पंचायत कलोहा में बुधवार रात को तीन दुकानों में चोरी हुई है। दुकानों से नकदी के अलावा सामान चोरी किया गया है। दुकान मालिकों ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए पाए गाए। एक दुकान मालिक विपिन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से कुछ मोबाइल चोरी हुए हैं। दूसरी दुकान के गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना में दी। रक्कड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों के बयान कलमबद्ध किए। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी इल्मदीन ने कहा कि यह कुछ शरारती तत्वों का काम है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच को क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। संवाद

कुरुक्षेत्र। सीएम आवास से हटाने के बाद प्रदर्शनकारियों को बस में चढ़ाते पुलिसकर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सीएम आवास से हटाने के बाद प्रदर्शनकारियों को बस में चढ़ाते पुलिसकर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सीएम आवास से हटाने के बाद प्रदर्शनकारियों को बस में चढ़ाते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें