शहर में देर रात आई बारिश में से गुजरते वाहन। संवाद
झज्जर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम को हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर की गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान किसानों और अनाज मंडी के आढ़तियों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन रही है।