फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने बैठक का किया आयोजन

विज्ञापन
17jjrp27- झज्जर। बैठक में संबो​धित करते वक्ता। स्रोत- बार एसोसिएशन
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठाने की बात कही। वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल हॉल में नवनियुक्त कार्यकारिणी की तरफ से सभी ज्यूडिशियल और सभी अधिवक्ताओं के लिए पार्टी का आयोजन किया गया।। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार यादव सभी न्यायाधीशों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने इस दायित्व के लिए सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर अजय डागर, उप प्रधान पद पर आशिन कोड़ान, अतिरिक्त उप प्रधान पद पर प्रीतम कौर, सचिव पद पर ऋषि अहलावत और सचिव पद पर मंजू सैनी ने जीत दर्ज की। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ फोगाट निर्विरोध चुने गए। सभी अधिवक्ताओं ने बार को विश्वास दिलाया कि वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। इसके साथ ही वह उनके हकों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें