29jjrp16- डाकखाने के नजदीक बनी दुकान को बुलडोजर से तोड़ते हुए। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद ने मंगलवार को डाकखाने के पास नप के रास्ता नंबर-77 पर बनी दुकान को बुलडोजर से तोड़ दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम कब्जा तोड़ने के लिए पहुंची। यहां पर कृष्ण कुमार ने अपनी दुकान बनाई हुई थी। संदीप कुमार ने बताया कि यह जगह नगर परिषद के रिकार्ड में रास्ता नंबर-77 है और आवागमन के लिए है लेकिन यहां कृष्ण कुमार ने दुकान बना ली थी। इसे मंगलवार को हटाया गया है। संवाद