फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नगर परिषद ने नालों पर बने पक्के निर्माण तोड़े

विज्ञापन
24jjrp14- पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने अवैध निर्माण को तोड़ता बुलडोजर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुराना बर्फखाना रोड पर नालों पर बने पक्के निर्माण तोड़ने का काम किया। नालों से गाद और तोड़ी गई निर्माण सामग्री निकालकर दुकानों के सामने ही डाल दी गई। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी हुई। गंदा पानी सड़क पर फैलने से पूरे रोड पर बदबू भी फैल गई। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी वर्षा खांगवाल ने शहर का दौरा किया था। उन्हें नालों की सफाई सही नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के तहत यह कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने बताया कि नालों की सफाई तेजी से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें