-फोटो 99 : विधायक का स्वागत करते आयोजक। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने शनिवार को विभिन्न गांवों में आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कानोंदा स्थित जाहरवीर गोगा चैरिटेबल ट्रस्ट, बामडोली की दादा थान जन सेवा समिति तथा सांखोल में रेलवे फाटक के पास श्री गोरक्षनाथ, श्री जाहरवीर गोगा एवं दादा सैय्यद मंदिर में आयोजित भंडारों में भाग लिया। आयोजन समितियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। विधायक ने कानोंदा स्थित ट्रस्ट को 11 हजार, बामडोली की दादा थान जन सेवा समिति को 11 हजार तथा जाहरवीर गोगा चैरिटेबल ट्रस्ट के भंडारे के लिए 5100 रुपये दान दिए।