फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनहित और जनादेश से बनी: यतेंद्र राव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी सरकार जनहित के कार्यों और जनता के जनादेश से बनी है, वोट चोरी से नहीं। यतेंद्र राव ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा गठन के बाद पहली बार किसी दल को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत मिला है। यह भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है। राव ने कहा कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां वे वोट चोरी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाने जैसा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों के पास केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ ठोस मुद्दे नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें