फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने एसडीएम पर पार्षदों को परेशान करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
09jjrp34- डीसी के समक्ष अपनी ​शिकायत रखते पूर्व विधायक व पार्षद। स्रोत : विधायक
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व विधायक राजेंद्र जून कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ झज्जर जिला उपायुक्त से मिले। उन्होंने बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच पर तानाशाहीपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा विधायक राजेश जून के कहने पर पार्षदों को परेशान किया जा रहा है। यह नगर परिषद के कथित 24 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने का परिणाम है। जून का आरोप है कि कागजात पूरे होने पर भी अवैध निर्माण के बहाने पार्षदों को निशाना बनाया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जून ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई न होने पर वे प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें