फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों का पर्व 14 को, जरूर करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आपके रक्त की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्त की कमी से मरीजों के ऑपरेशन और गर्भवती महिलाओं के प्रसव में दिक्कत आती है। ऐसे में रक्तदान मरीजों के उपचार में सहायक है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के सहयोग से 14 जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंजीतनाथ व रामानंद महाराज मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. मनीष शर्मा करेंगे। अस्पताल प्रबंधक विक्की शर्मा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। शिविर में रक्तदाताओं को पौधे भी वितरित किए जाएंगे। रक्तदान के लिए आयु 18-60 वर्ष, वजन 45 किलो से अधिक और हीमोग्लोबिन 12.5 से अधिक होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें