फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने जलभराव और माइनर मरम्मत का जायजा लिया

विज्ञापन
09jjrp21- गांवों में जलभराव की ​स्थिति का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने रविवार को जिले के गोरिया, झाड़ली और जहाजगढ़ गांवों का दौरा किया। उन्होंने खानपुर माइनर टूटने से हुए जलभराव और जलनिकासी कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों से जलभराव के कारणों और राहत कार्यों की जानकारी लेकर जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए। सिंचाई, विकास एवं पंचायत विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। अधिक पानी वाले क्षेत्रों में पंपों का उपयोग कर निकासी सुनिश्चित करने को कहा। इसका उद्देश्य किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना है। उपायुक्त ने खानपुर माइनर की टूटी पटरी की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। माइनर की मरम्मत के बाद नियमित निगरानी भी करने को कहा गया। जिला प्रशासन मानसून के दौरान जलनिकासी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। आमजन को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें