फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आम जनता पर कुठाराघात - सुशील मौर्य

Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पुतला दहन के बाद कहा कि मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आम जनता पर कुठाराघात हमला है, एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है,
विज्ञापन
पुतला दहन करते कांग्रेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक ₹60(घरेलू)-₹115 (कमर्शियल)की बढ़ोतरी के विरोध में घरेलू व व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर राजीव भवन के समक्ष देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पुतला दहन के बाद कहा कि मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आम जनता पर कुठाराघात हमला है, एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, घरेलू गैस सिलेडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है, कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू व व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर और भी बड़ा व उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन करते कांग्रेसी

 

पुतला दहन करते कांग्रेसी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें