साल्हावास। गांव चांदौल में ससुराल आए युवक की कार मकान के सामने प्लॉट से चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रोहतक जिले के मकड़ौली कलां निवासी रोमिल सिंह ने उसने हरिओम के मकान के सामने प्लॉट में कार खड़ी की और घर जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। संवाद