फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में फसल अवशेष जलाने पर 9 जनवरी तक रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले में फसल कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेषों और धान की पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। डीसी एवं जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए हैं। जिले की राजस्व सीमा में किसान कंबाइन से कटाई-गहाई या हाथ से दरांती द्वारा कटाई के बाद अवशेषों में आग नहीं लगा सकेंगे। यह प्रतिबंध 9 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। डीसी ने कहा कि अवशेष जलाना पर्यावरण के साथ-साथ भूमि की उपजाऊ शक्ति के लिए भी नुकसानदायक है। इससे मिट्टी का कार्बन, सूक्ष्म पोषक तत्व और लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं, उर्वरता घटती है और किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। उपयोगी अनाज और जैविक सामग्री भी जल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें