फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भागलपुरी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
18jjrp13- भागलपुरी में लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बेरी। नशा मुक्ति टीम ने थाना बेरी क्षेत्र के गांव भागलपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने गांव के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति टीम के एएसआई पवन ने युवाओं को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसके साथ ही टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा की उपयोगिता तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। युवाओं से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और स्वयं भी जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान जिलेभर में लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें