बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि किशोरी को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि उनकी १७ वर्षीय पुत्री गत ५ जून की शाम को घर से निकली थी। लेकिन, काफी देर तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। नाते रिश्तेदारी व सहेलियों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, अब परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने उसके घर भी जाकर पूछताछ की। लेकिन, आरोपी भी गायब मिला। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।