झज्जर (वि)। एस आर सेंचुरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के महत्व तथा भारत की तकनीकी उपलब्धियों के प्रति जागरूक करना था। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने “हम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्यों मनाते हैं?” विषय पर स्किट प्रस्तुत की, जिसमें दीप्ति, सक्षम राठी, कशिश, भावना और रावी ने भाग लिया।इसके बाद “भारत की प्रगति में तकनीक की भूमिका” विषय पर आकर्षक रोल प्ले प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने प्राचीन भारत से भविष्य भारत तक की तकनीकी यात्रा को दर्शाया। टेक न्यूज़ सेगमेंट भी प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य ने तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर बल दिया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।