फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में टैली पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज रोहतक के वाणिज्य विभाग की ओर से मंगलवार को टैली प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में लेखांकन एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में टैली का विशेष महत्व है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। उनके रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि छाबड़ा ने बताया कि इस प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक लेखांकन सॉफ्टवेयर की जानकारी देना व उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। इस दौरान विशेषज्ञ वक्ता मुकेश जुनेजा ने टैली के उपयोग, विशेषताओं एवं करियर की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें