राजनांदगांव के लखोली अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने होली से पहले कार्रवाई करते हुए नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। 150 नग टैबलेट जब्त की गईं। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया।
राजनांदगांव में कोतवाली थाना पुलिस ने लखोली अंडर ब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए होली से पहले नशीली टैबलेट की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 150 नग नशीली टैबलेट और कैप्सूल जब्त किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों में एक नाबालिग बालक भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लखोली ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की है। होली से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी नशीली टैबलेट और कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे धमतरी के तीन और रायपुर के एक आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 नग टैबलेट जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।