18jjrp01- विधायक निवास पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध की जीत की खुशी में विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के आवास पर कांग्रेस सेवादल व अन्य कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। विधायक गीता भुक्कल ने भी फोन पर उनकी तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश को आगे बढ़ाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने तथा संविधान को बचाने का काम किया है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर, कैप्टन सतबीर बड़क, राजवीर राहर, रमेश फौगाट, सूरजभान जाखड़ मौजूद रहे।