01jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने अपने कौशल और रचनात्मकता का परिचय देते हुए अनुपयोगी, कबाड़ और फेंके हुए सामान को पुनः उपयोगी व आकर्षक सजावटी वस्तुओं में परिवर्तित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। स्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सुषमा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अन्नू द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निशु तृतीय स्थान पर रहीं। एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट कविता और लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर ने बताया कि ऐसी गतिविधियां युवाओं को संसाधनों का सही उपयोग करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।