फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टीम को सुरुचि ने किया सम्मानित

विज्ञापन
12jjrp03-शूटिंग ​खिलाड़ी सुरुचि फोगाट को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में 10 मीटर एयर पिस्टल की स्वर्ण पदक विजेता सुरुचि फौगाट ने सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यालय की वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।सुरुचि फौगाट ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और मेहनत का विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि सुरुचि की उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर प्राचार्या नमिता दास, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने बताया कि वॉलीबॉल कोच अमनदीप के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें