25jjrp02- बिरधाना के भट्ठे पर चल रही पाठशाला में मुख्यातिथि को सम्मानित करते संस्था के सदस्य।
झज्जर। भट्ठा पाठशाला बिरधाना में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। आयोजन इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार शाखा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूनम देसवाल, सरिता मल्हान ने दीप जलाकर किया। एम्ब्रेस फाउंडेशन की टीम ने छात्रों को ठंड से बचाव के लिए जैकेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तुलसी दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेश, नितेश, मुकेश, जतिन गुप्ता, कर्मबीर, राजेश कुमार, नितेश कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।