20jjrp02- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देते इंस्पेक्टर सतीश कुमार। स
- फोटो : ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करते खिलाड़ी-स्रोत खेल विभाग
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विशेष परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम व प्राथमिक उपचार के विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों, ट्रैफिक संकेतों की समझ, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही नशे की लत के खतरनाक दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों को भी बताया। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने पुलिस विभाग की तरफ से छात्रों के बीच चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता अभियानों की सराहना की। वहीं छात्रों ने अपने प्रश्नों के जवाब भी लिए।