झज्जर (वि)। आगामी गांधी जयंती के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग’ रही। विद्यार्थियों को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी, श्रम के सम्मान और सामूहिक प्रयासों के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अनुशासन, सहयोग और सामाजिक चेतना विकसित होती है। कार्यक्रम ने ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश दिया।