फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से दिया सेवा व समर्पण का संदेश

विज्ञापन
-फोटो 91 : लडरावण स्कूल में पहुंचे भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मौजूद स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत स्कू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव लडरावण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश कौशिक रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का आधार सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण रहा है। सरपंच मनीष, प्राचार्य रवि धनखड़, रोहताश ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें