बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित मेले की पार्किंग से चोरी हुई बाइक को बेरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण निवासी बेरी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सागर ने बताया कि बाघपुर निवासी अनूप सिंह ने 17 अक्तूबर को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर जेएलएन नहर के पास शिव मंदिर के निकट से मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और 70 दिन की पैरोल पर बाहर था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद