फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में स्थापित होगी शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहीद राव तुलाराम की याद में हांसी के दिल्ली बाईपास स्थित प्रवेश द्वार पर एक भव्य चौक का शिलान्यास हुआ। इस कार्यक्रम में झज्जर से लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता विधायक विनोद भ्याना ने की। चौक के लिए जगह गोकुलधाम सोसाइटी ने यादव सभा को उपलब्ध कराई है। अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि हांसी में राव तुलाराम नाम का चौक का निर्माण होगा। यहां 16 फीट ऊंची राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित होगी जो पूरे हरियाणा में सबसे ऊंची होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राव धर्मपाल, राजपाल यादव, कुलबीर अहलावत, विष्णु शर्मा, मनोज यादव, राजपाल यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें