फोटो-81: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते किसान संघ के पदाधिकारी। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा, प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान और क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह शामिल रहे। सतीश छिकारा ने गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी देने, रियायती दरों पर बिजली-पानी उपलब्ध कराने, जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बूथ, पंचायती जमीन लीज पर देने, पशुओं के बीमा और जिला स्तर पर जांच लैब स्थापित करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहमति जताते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।